MP में किसान बन रहे आत्मनिर्भर, मंत्री तोमर बोले फायदे का धंधा बनाने 10 हजार FPO बनाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश में कृषि अधोस्नारंचना विकास पर सरकार नए कीर्तिमान बना रही है। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और प्रदेश के मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी।

madhya pradesh

MP's Farmers: देश में कृषि के अधो-संरचनात्मक विकास पर निरंतर काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को मुनाफे की खेती कर आत्म-निर्भर बनाने हेतु केन्द्र सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित है। केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने यह बात बालाघाट में हुई राष्ट्रीय कार्यशाला में कही।

केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर ने राष्ट्रीय कार्यशाला में कहा कि किसानों को आत्म-निर्भर बनाने के लिए उनके उत्पाद की ग्रेडिंग, प्रोसेसिंग और पैकेजिंग द्वारा अधिक से अधिक लाभांवित करने 10 हजार एफपीओ बनाए जा रहे हैं। FPO पर केन्द्र सरकार 6 हजार 865 करोड़ रूपये व्यय कर रही है।

प्रदेश के किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल भी आयोजन में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये सरकार तत्पर होकर कार्य कर रही है। विश्व मधुमक्खी दिवस पर मधु एक्स-पो का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर 'नानो' कावरे, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन ने भी शिरकत की।

कृषि मंत्री पटेल बोले कि प्रदेश सरकार किसानों के सशक्तिकरण के लिये निरंतर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग, उड़द और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये पंजीयन कराया जा रहा है। इससे किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।

प्रदेश में सिंचाई क्षमता को बढ़ा कर 45 लाख हेक्टेयर से बढ़ा कर 65 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया जा रहा है। किसानों के फसल बीमे की प्रीमियम राशि सरकार द्वारा भरी जा रही है। इस मौके पर बालाघाट में राजा भोज कृषि महाविद्यालय में 80 करोड़ रूपये की लागत से बने भवन, छात्रावास एवं ऑडिटोरियम हॉल का लोकार्पण किया।

राजा भोज कृषि महाविद्यालय में बैलजोड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें देश की 170 से अधिक बैलजोड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रेक्टर प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 22 विजेता को मोटर-साइकिल प्रदान की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+