Balaghat News: मध्य प्रदेश में 'मेरी माटी-मेरा देश' आयोजनों की धूम, बालाघाट में मंत्री कावरे ने फहराया तिरंगा

मध्य प्रदेश में आजादी के अमृत महोत्सव समपान वर्ष पर कई कार्यक्रम हो रहे हैं। 15 अगस्त तक हर जिले में देशभक्ति की छटा बिखर रही हैं। बालघाट जिले में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा हैं। नई पीढ़ी को इस देश की आजादी के मायने भी बताए जा रहे हैं।

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर 'नानो' कावरे ने बालाघाट के लामता में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। सामूहिक राष्ट्रगान भी हुआ। वसुधा वंदन कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत वाटिका में 75 पौधों का रोपण किया जा रहा है।

Meri Mati-Mera Desh events boom in Madhya Pradesh, Minister Kavre hoists tricolor in Balaghat

राज्य मंत्री कावरे ने मौजूद नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिये जिम्मेदारी के साथ काम करने की शपथ दिलाई। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 अगस्त से प्रारंभ मेरी माटी-मेरा देश अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। लामता में गोंड समाज महासभा द्वारा आयोजित समारोह में भी राज्य मंत्री कावरे ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि आदिवासी एकता से समरसता का संदेश जायेगा। राज्य सरकार जनजातीय समाज के आर्थिक और सामाजिक विकास के ठोस प्रयास कर रही है। ग्राम पचपेढ़ी में 25 लाख रूपये की लागत से वृद्ध सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है। उन्होंने ग्राम विश्रामपुर में जनजातीय सामुदायिक भवन के लिये 5 लाख रूपये देने की घोषणा की। राज्य मंत्री कावरे का ग्राम पंचायत बुढ़ियागाँव में सातनारी संघर्ष समिति द्वारा अभिनंदन किया गया। कावरे के प्रयासों से जिले के सातनारी जलाशय का पिछले 40 वर्षों से लंबित कार्य शुरू हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+