UP News: बहराइच के कतर्नियाघाट के सड़को पर हाथियों ने मचाया उत्पात, भगदड

Bahraich News Uttar Pradesh: बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात अचानक बढ़ जाने से आमजन परेशान हो गए।

जानकारी के मुताबिक, बिछिया - आम्बा मार्ग पर जंगली हाथियों का एक झुंड सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने की फिराक में लगभग एक घंटे तक सड़क किनारे डटा रहा। हाथियों के झुंड को देख राहगीर सहम गए और दूर खड़े हो कर हाथियों के हटने का इंतजार करने लगे।

bahraich

UP News: शाहजहांपुर में बाढ़ का प्रकोप, पानी में घूम रहे सांप और मगरमच्छ, लोगों में दहशत
वहीं हाथियों के चिंघाड़ने और करीब आने पर राहगीर बाइक को पैदल ले कर भागते दिखे। एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

UP News: गाजीपुर,जालौन सहित बदले इन जिलों के पुलिस कप्तान, 10 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला
सूचना पर पहुंची वन कर्मियों की टीम और गजमित्रों ने लोगो को हाथियों की मूवमेंट को लेकर सतर्क किया। काफी देर के बाद हाथियों के वापस लौटने पर आवागमन शुरू हो सका।ग्रामीणों का कहना है कि यदि हाथियों का झुंड गलती से भी गांव की तरफ रुख कर गया तो जान आफत में आ जाएगी। वन विभाग की टीम भी हाथियों के समूह की निगरानी कर रही है। वहीं राहगीरों ने भी हाथियों के झुंड को अपने मोबाइल में कैद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+