UP News: गाजीपुर,जालौन सहित बदले इन जिलों के पुलिस कप्तान, 10 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

IPS Officer Transfer News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शनिवार को 10आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें कई जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हैं।

इन जिलों के बदले पुलिस कप्तान
इस फेरबदल में जालौन, एटा, हरदोई, शामली, बिजनौर और गाजीपुर के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं।

ips

ये हैं नए SP
जहां आईपीएस श्याम नारायण सिंह को एटा के नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है वहींअभिषेक कुमार को बिजनौर, नीरज कुमार जादौन को हरदोई, आईपीएस ईराज राजा को गाजीपुर, आईपीएस रामसेवक गौतम को शामली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

लखनऊ में प्रशिक्षण एवं सुरक्षा में तैनात एसपी गौरव बंशवाल का वाराणसी में तबादला किया गया है। उन्हें पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी का डिप्टी पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया है। है। केशव चन्द गोस्वामी को अब लखनऊ अभिसूचना मुख्यालय में एसपी बनाया गया है.।इसके अलावा गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ओमवार सिंह को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस कमिश्नरेट में डिप्टी पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात डॉ. दुर्गेश कुमार को अब जालौन का एसपी बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+