UP News: शाहजहांपुर में बाढ़ का प्रकोप, पानी में घूम रहे सांप और मगरमच्छ, लोगों में दहशत

Shahjahanpur Flood News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कई जिले इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। इसी में से एक जिला है शाहजहांपुर। इन दिनों यहां का पूरा क्षेत्र बाढ़ के पानी से घिरा है। पानी में कई खतरनाक जानवर भी घूम रहे हैं।

शाहजहांपुर के रेती रोड स्थित संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास मगरमच्छ देखा गया। इसे देख लोग दहशत में आ गए। चारो तरफ से आ रहे लोग अचानक रुक गए। इसे देख लोगों ने रास्ता बदल दिया। कुछ राहगीरों पर इसने हमला भी किया।

up

इसी तरह से राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में डॉक्टरों व स्टाफ के आवासों तक भी बाढ़ का पानी पहुंचने से यहां पर सांपों को पानी में घूमते देखा गया है। इसके अलावा लोदीपुर, इंदिरानगर कॉलोनी, सुभाषनगर, बरेली मोड़, लालपुर आदि इलाको में भी बाढ़ का पानी भरा होने की वजह से जहरीले व खतरनाक जीवों को देखा जा रहा है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे में यदि कोई भी विषैला जानवर काटे तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। किसी भी तरह की लापरवाही ठीक नही।

बाढ़ से वर्तमान में प्रदेश के 12 जनपद प्रभावित हैं। बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसएसबी, पीएसी की फ्लड यूनिट के साथ स्थानीय गोताखरों को भी लगाया गया। इसका परिणाम है कि बड़ी आबादी को सुरक्षित निकाला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+