UP : शराब के नशे में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर रचना केसरवानी का हंगामा, देखिए VIDEO
लखनऊ, 01 मई: देवीपाटन मंडल गोंडा की असिस्टेंट लेबर कमिश्नर रचना केसरवानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में महिला अधिकारी नशे में धुत हंगामा करती हुई नजर आ रही हैं। महिला पुलिसकर्मी उन्हें समझाने और कार में बैठाने की कोशिश करती हैं, लेकिन नशे में धुत महिला अधिकारी रौब झाड़ते हुए उसके साथ अभद्रता करती हैं। मजदूर दिवस पर वायरल हुआ यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

नशे में डिवाइडर से लड़ाई कार, फिर पुलिस से उलझीं
जानकारी के मुताबिक, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर रचना केसरवानी ने तीन दिन पहले दोपहर में शराब के नशे में गाड़ी डिवाइडर से लड़ा दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस से उलझ गईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बहुत मुश्किल से महिला पुलिसकर्मी ने अधिकारी को गाड़ी में बैठाया, लेकिन वह पुलिस से भिड़ती रहीं। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी वह उन्हें गाड़ी में नहीं बिठा सके।
कमिश्नर को फोन लगाने की देती रहीं धमकी
महिला अधिकारी यह भी कहती हैं कि कोई वीडियो बना रहा है। इस दौरान रौब दिखाते हुए कहा कि कमिश्ननर को फोन लगाऊंगी। वीडियो बहराइच के जरवल रोड थाने के लखनऊ रोड का बताया जा रहा है। मंडलीय स्तर की अधिकारी होने के बावजूद उन्होंने नशे में गाड़ी लड़ाई और अपने पद का रौब दिखाते हुए पुलिस से उलझी भी। पुलिस ने असिंस्टेट लेबर कमिश्नर रचना केसरवानी का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद महिला अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications