बहराइच: घर से गायब बच्चे की लाश डस्टबिन में मिली, बोरे में मिली सिर कटी महिला

बहराइच। यूपी के बहराइच में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर के बाहर से मंगलवार दोपहर को एक छह साल का मासूम अचानक गायब हो गया था परिजनों ने मासूम के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। सुबह एक खंडहर में मासूम का शव डस्टबिन में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें संतावना देते हुये जल्द से जल्द मामले के खुलासे की बात कही है।

खेलने के लिए घर से निकला था

खेलने के लिए घर से निकला था

जरवलरोड थानाक्षेत्र के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला चौक निवासी विवेक गुप्ता का 6 वर्षीय पुत्र आर्य कुमार उर्फ शिवाजी गुप्ता मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने के बाद जब लड़के के बारे में कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने देर शाम सूचना जरवलरोड पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बुधवार की सुबह 7 बजे एक खंडहर में पड़े डस्टबिन में बच्चे का शव मिला तो सब चौंक गए। पड़ोसी की सूचना पर घर वालों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो बच्चे की लाश डस्टबिन में पड़ी हुई थी।

मासूम की लाश डस्टबिन में मिला

मासूम की लाश डस्टबिन में मिला

मासूम का शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंच परिजनों को सांत्वना देते हुये पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया की परिजनों की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल को बारीकी से निरीक्षण किया है। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं।

बोरे में सिर कटी हुई मिली महिला की लाश

बोरे में सिर कटी हुई मिली महिला की लाश

बहराइच में एक और वारदात सामने आई है। यहां एक महिला का शव बोरे में मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का सिर कटा था और हाथ-पैर बंधे हुए थे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुटी हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना स्थल का एसपी ने निरीक्षण कर जल्द शव का पहचान कराकर हत्या का खुलासा करने के लिए निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+