आदमखोर तेंदुआ को देखकर गांववालों के उड़ गए होश, 6 घंटे बाद हुआ पिंजरे में कैद
Bahraich news, बहराइच। यपी के बहराइच में कतर्निया वन्य क्षेत्र में स्थित बड़खड़िया ग्राम में सुबह शिकार की तलाश में निकले तेंदुए को देख लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ रोड पर बनी पुलिया में छिपकर बैठ गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने लकड़ी व टीन से पुलिया को दोनों तरफ से बंद कर सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर तेंदुए को कैद कर लिया। तेंदुए का चिकित्सकीय परीक्षण करने के बाद घने जंगल मे छोड़ा जाएगा।

मोरहवा बीट स्थित बरखडिया गांव में सोमवार को सुबह शिकार की तलाश में पहुंचे तेंदुए पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। ग्रामीणों के शोर पर तेंदुआ वहां से निकल गांव के समीप स्थित रमाशंकर के गन्ने के खेत में जाकर छुप गया। कुछ समय बाद वो खेत से निकल ग्रामीण वीरेंद्र सिंह के घर के पास बनी पुलिया में जाकर बैठ गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने लकड़ी व टीन लगाकर पुलिया को दोनों तरफ से बंद कर तेंदुए के होने की सूचना रेंज कार्यालय को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग व डब्लूडब्लूएफ की टीम तथा सुजौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया।

कर्तनिया के एसडीओ यशवंत सिंह ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद अधिकारियों के निर्देशानुसार सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जायेगा। इस दौरान डब्ल्यूडब्ल्यूएफ परियोजना अधिकारी दबीर हसन, एसडीओ कतर्निया यशवंत सिंह, वन क्षेत्राधिकारी कतर्निया पीयूष मोहन श्रीवास्तव मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications