दहेज में टीवी, फ्रिज और एक लाख कैश नहीं दिया, बहू का शव लटका दिया फिर भाग गया परिवार

Bahraich news, बहराइच। यूपी के बहराइच के एक गांव में शादीशुदा महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने दहेज में एक लाख रुपये नकदी, टीवी, फ्रिज की डिमांड पूरी न होने पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पति व अन्य आरोपी मौके से फरार हैं।

husband and his family flee away after wife killed for dowry

दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत परसौरा गांव निवासी मुरली प्रसाद ने थानाध्यक्ष पीपी पांडेय को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसने अपनी बेटी लक्ष्मी का विवाह चार वर्ष पूर्व मुसगढ़ा गांव निवासी दुर्गेश कुमार के साथ किया था। शादी में काफी दान-दहेज दिया। एक वर्ष पूर्व गौना कार्यक्रम के साथ पुत्री की विदाई हुई। गौना में भी दहेज दिया गया। इसके बाद भी ससुराल के लोग एक लाख रुपये नकदी, टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन की मांग दहेज में करने लगे।

husband and his family flee away after wife killed for dowry

पुत्री ने पूरी जानकारी फोन पर दी, लेकिन रुपये न होने से दहेज की डिमांड पूरी नहीं कर सके। इससे नाराज पति दुर्गेश कुमार ने अन्य सहयोगियों की मदद से पुत्री लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। पड़ोसियों की सूचना पर मृतिका के पिता मुरली बेटी की ससुराल पहुंचे। उन्होंने लक्ष्मी को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं परिवारजन घटना के बाद से फरार हैं। मृतिका के पिता ने पति दिनेश, ससुर समेत चार लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक पीपी पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+