बहराइच: कैश लेकर जा रहे गैस एजेंसी मैनेजर की सिर में गोली मारकर हत्या

बहराइच। बहराइच में रिसिया के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित राज इण्डेन गैस सर्विस के मैनेजर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन में गंभीर रूप से घायल मैनेजर को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी ने जल्द घटना का खुलासा करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया।

gas cylinder agency manager shot dead

रिसिया थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास राज इण्डेन गैस सर्विस संचालित है। प्रतिदिन की तरह करीब तीन बजे एजेंसी के मैनेजर बहराइच के नव्वागड़ही निवासी शशिकान्त सिंह (50) पुत्र बलराम सिंह कैश लेकर देवीपुरा स्थित स्टेट बैंक में कैश को जमा करने जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही मैनेजर दाल मिल के गेट पर पहुंचकर चौकीदार को अवाज लगाई। इसी बीच पीछे से पहुंचे हेलमेट लगाए दो युवकों ने कनपटी पर सटाकर फायर कर दिया। इस बीच लूटेरे बैग लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैनेजर उन्हें सीएचसी रिसिया में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल सहित दालमिल व बैंक का जायजा लिया। उन्होंने थानाध्यक्ष को मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+