बहराइच: गन्ने के खेत में मिले दो बच्चों के शव, गला रेत कर की गई थी हत्या

बहराइच: गन्ने के खेत में मिले दो बच्चों के शव, गला रेत कर की गई थी हत्या

बहराइच, 11 सितंबर: सनसीखेज खबर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से है, यहां गजाधरपुर गांव के पूरवा बसंतापुर में एक बालक व एक बालिका के शव गन्ने के खेत में पड़े मिले है। दोनों बच्चों की गला रेत कर हत्या की गई है। शव मिलने की सूचना पर फखरपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्य को एकत्र किया और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Bahraich News: Bodies of two children found in sugarcane field

पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त कराने में जुटी है। हालांकि, काफी प्रयास के बावजूद भी शवों की पहचान नहीं हो सकी है। तो वहीं, दो बच्चों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। यह वारदात बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव के पूरवा बसंतापुर की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, शनिवार (11 सितंबर) की सुबह दोनों बच्चों के शव श्रीराम लोधी के गन्ना के खेत में पड़े मिले है।

पुलिस की मानें तो लड़के की उम्र करीब आठ वर्ष है और लड़की की उम्र 10 वर्ष है। दोनों सिर्फ लोवर पहने हुए हैं। दोनों बच्चों की हत्यारों ने गला रेतकर निर्मम हत्या की है। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पशुओं के लिए घास काटने गए किसानों ने दोनों बच्चों के शव देखे। शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसओ फखरपुर राजेश कुमार को दी। शव मिलने की सूचना पर फखरपुर एसओ राजेश कुमार दलबल के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक विभाग ने की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्य को एकत्र किया और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। तो वहीं, पुलिस ने दोनों बच्चों की शिनाख्त कराने में जुटी है। हालांकि, अभी तक दोनों बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है। मौके से मास्क भी मिले हैं।

फखरपुर एसओ राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे गांव में दो व्यक्तियों के साथ गांव में घुमते हुए देखे गए थे। हालांकि, दोनों बच्चों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बच्चों की शिनाख्त और दोनों व्यक्ति, जिनके साथ बच्चें देखे गए की तलाश के प्रयास पुलिस कर रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+