बेटी के जन्म के बाद मां ने ठुकराया! नहर के पानी में उतराता मिला मासूम का शव

Bahraich news, बहराइच। उसने बस मां का आंचल और अपनों का प्यारभरा स्पर्श चाहा था। उसके छुईमुई से शरीर को मखमली से बिछौने की दरकार थी, मगर कांटे मिले और बेकद्री भी। अपने ही उसकी जान के दुश्मन बन गए। सांसों की डोर काटकर उसे नहर में फेंक आए। परिवार में किसी का दिल नहीं पसीजा। हर किसी को झकझोर देने और आंखें नम कर देने वाला यह मामला उत्तरप्रदेश के बहराइच का है।

baby girl body found floating in the river in bahraich in up

जालिमनगर-मोगलहनपुरवा नहर में किसी मां ने बेटी के जन्म के बाद उसे फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। क्षेत्र के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मासूम के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जिले व प्रदेश के साथ देश में बेटी को बचाने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके बाद भी बेटियों को जन्म के बाद फेंक दिया जा रहा है। यहां नहर में एक नवजात बेटी का शव उतरा रहा था। शव तीन से चार दिन पुराना था। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गांव निवासी संदीप सिंह ने पुलिस को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने पुलिस को मौके पर भेजकर मासूम के शव को नहर से बाहर निकलवाया। एसओ ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। लेकिन बेटी को नहर में किसने फेंका, इसकी जानकारी ग्रामीण नहीं दे सके। हो सकता है, किसी ने लोक लाज या बेटी को न पालने की नियत से नहर में फेंका। लेकिन लोग जागरुक हों। बेटियां भी देश में नाम रोशन कर रही हैं। लोग बेटियों को भी अपनाएं। जन्म के बाद उन्हें पाले-पोसे।

ये भी पढ़ें-कोहरे के कहर में ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर हादसा, ट्रक और कंटेनर की जोरदार टक्कर में दो की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+