अजीत सिंह का PM मोदी पर हमला, कहा- नहीं चाहिए ऐसा चौकीदार, जरूरत होगी तो नेपाल से ले आएंगे
Bagpat news, बागपत। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। अजित सिंह ने कहा, ''ये महिलाओं का बहुत बड़ा पक्षधर है। तीन तलाक-तीन तलाक कहता है, लेकिन अपनी पत्नी को एक बार भी तलाक नहीं बोला और छोड़ दिया। यही नहीं पीएम मोदी के चौकीदार कैम्पेन पर बोलते हुए कहा ये बड़े लोगों का चौकीदार है। गुजरात के 15 लोग है, जो बैंकों का करोड़ो रुपये लेकर भाग गए, हमें नहीं चाहिए ऐसा चौकीदार और जरूरत होगी तो नेपाल से ले आएंगे।

पीएम मोदी को बताया शातिर
अजित सिंह ने कहा, ''मोदी इतना बड़ा शातिर है कि अगर ये श्रीलंका चला गया होता तो वहां से लौटकर कहता कि रावण को मैंने ही मारा है।'' उन्होंने कहा कि हमारा प्रधानमंत्री साइंटिस्ट भी है, बोल रहा था कि गंदी नाली में गैस पैदा होती है उसमें नली डालो माचिस लगाओ चाय बनाओ। अजित सिंह ने कहा कि वह इस बार मुजफ्फरनगर से इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि यहीं से भाजपा पनपी थी यहीं से नेस्तानाबूत कर देंगे।

नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे अजित सिंह
बता दें कि आरएलडी सुप्रीमो चौधरी अजीत सिंह आज बागपत जिले के कस्बा बड़ौत में एक नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान यहां पर उनका ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया। मंच से बोलते हुए उन्होंने ये सब बातें कहीं।












Click it and Unblock the Notifications