बेटे को अकेला छोड़ बाजार गए मां-बाप, पड़ोसी ने मामूली बात पर हत्या कर चौखट पर लटका दिया

Baghpat news, बागपत। सावधान! अगर घर से बाहर आपको किसी काम से जाना है तो घर में अकेले किसी बच्चे को छोड़कर मत जाइए। यह कदम कभी-कभी खतरनाक साबित हो सकता है। यूपी के बागपत में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बागपत में कुछ दिन पहले ही एक 7 साल के मासूम बच्चे का शव मिला था। जिसकी हत्या पड़ोस में ही रहने वाले एक दरिंदे युवक ने पुरानी रंजिश के चलते इसलिए कर दी क्योंकि जब बच्चा अपने घर के बाहर पत्थर से खेल रहा था तो पत्थर युवक को जा लगा फिर आरोपी युवक ने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को कमरे की चौखट पर फंदे पर लटका दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया है।

man killed neighbour son for vengeance

मामला कोतवाली बागपत इलाके का है, जहां सरूरपुर कलां गांव में रहने वाले ईश्वर सिंह 13 मई को अपनी पत्नी के साथ किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जब वे लोग वापस लौटे तो घर में कमरे की चौखट पर फंदे से उनके 7 साल के मासूम बेटे दीपांशु का शव लटका हुआ था जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और उन्होंने आत्महत्या समझकर बगेर पुलिस को सूचना दिए ही अपने बच्चे के शव को फंदे से उतारकर उसे दफना दिया था लेकिन मौके पर पहुंचे थाना कोतवाली पुलिस को बच्चे की मौत पर संदेह हुआ तो परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने 14 मई को बच्चे के शव को कब्र से निकलकर पोस्टमॉर्टम कराया गया।

man killed neighbour son for vengeance

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होना स्पष्ट हुआ जिसके बाद मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने पीड़ितों के पड़ोस में ही रहने वाले युवक अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक बच्चे के परिजनों से रंजिश रखता था क्योंकि 3 साल पूर्व आरोपी ने बच्चे के साथ दुराचार की कोशिश की थी जिसमें वह जेल गया था जिसके बाद वह बदला लेने की फिराक में रहता था। 13 तारीख को जब वह बागपत कोर्ट से अपने किसी मामले को निपटाकर घर जा रहा था तो दीपांशु अपने घर के बाहर खेल रहा था और आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया जिसके बाद बच्चे ने उस पर पत्थर फेंक दिया। जिससे गुस्साए आरोपी ने बच्चे के अकेला होने का फायदा उठाते बदला लेने के लिए मकान के अंदर बच्चे को ले जाकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को कमरे की चौखट पर चुनरी से लटका दिया ताकि लोग ये समझे की बच्चे ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के हत्यारे को जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+