दोनों पैर कट जाने के बाद कराहती रही लड़की और लोग बनाते रहे वीडियो
बागपत। यूपी के बागपत जिले में एक बार फिर से मानवता शर्मसार हुई है। यहां एक्सीडेंट के बाद खून से लथपथ एक लड़की दर्द से चिल्लाती रही लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ तमाशा देखती रही। कुछ लोग तो बस मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

हादसे का एक वीडियो वायरल हुआ है जोकि कोतवाली बडौत इलाके के मुजफरनगर के बडौत रोड का बताया जा रहा है। जहां एक स्कूटर पर सवार दो लड़कियों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते एक लड़की के दोनों पैर कट गए और वह लड़की सड़क पर खून से लथपथ तड़पती रही लेकिन ना तो मौके पर पुलिस पहुंची और न ही वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पीड़िता ही हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की बात कह रही है।












Click it and Unblock the Notifications