अनुराग ठाकुर का अखिलेश पर निशाना, 'वो दंगा कराते हैं, हम दंगल कराते हैं'

बागपत, 27 नवंबर। उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने खेल का भी सहारा लिया है। हर जिले में भाजपा सांसद खेल प्रतियोगिता के आयोजन हो रहे हैं। बागपत के बड़ौत में एक कॉलेज के मैदान में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें यूपी चुनाव के भाजपा सह प्रभारी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि थे। इस दंगल में आए लोगों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश यादव दंगा कराते हैं जबकि भाजपा दंगल कराती है। इस आयोजन में यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित रहे।

BJP leader Anurag Thakur commented on Akhilesh quoting Danga and Dangal

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद खेल स्पर्द्धा करा रहे हैं तो इसमें क्या बुराई है? राजनीतिक लोग खेल को आगे बढ़ा रहे हैं तो इसमें क्या बुराई है? कहा कि अखिलेश यादव दंगा कराते हैं, हम दंगल कराते हैं। यूपी में हर कोई दंगा नहीं, अब दंगल चाहता है। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि 2024 में सांसद के भी चुनाव हैं इसलिए खेल स्पर्द्धा करा रहे हैं। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हम प्रतिभा को खोजने जाएंगे और उनको चुनकर, परखकर पॉलिश करेंगे, हीरा बनाएंगे ताकि भारत का नाम वो दुनिया में रोशन करें। कहा कि अखिलेश यादव इन खेल स्पर्द्धाओं पर सवाल उठा रहे हैं तो उनको सोचना चाहिए कि गांव से निकली प्रतिभाएं ही मेडल जीतने का काम करती हैं।

बागपत में आयोजित दंगल में इनाम की राशि 11 लाख रखी गई है। इस दंगल में ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया, बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त भी पहुंचे। खेल प्रतियोगिताओं के जरिए भाजपा गांव के युवा वोटरों को साधने में जुटी है। चुनावी दंगल जीतने के लिए भाजपा प्रदेश में दंगल करा रही है। भाजपा सांसद उत्तर प्रदेश के अपने-अपने क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+