Baghpat : आशिक़ मिजाज़ी में थानेदार पर गिरी गाज, महिला कांस्टेबल को 'आई लव यू' बोलने पर सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक रंगबाज इंस्पेक्टर को अपनी महिला सिपाही को "आई लव यू" बोलना भारी पड़ गया। शहर के कप्तान ने महिला कांस्टेबल की शिकायत पर एक्शन लेते हुए तत्काल थानेदार साहब को सस्पेंड कर दिया।

"प्रेम उसका समाचार बन गया, पत्र उसका अखबार बन गया, हर शख्स थानेदार बन गया और वो खुद गुनहगार बन गया।" आपने अक्सर मीडिया या सोशल मीडिया पर पुलिसवालों के प्यार मोहब्बत के अनोखे किस्से जरूर सुने होंगे चाहे फिर वो महिला पुलिसकर्मी के चक्कर में पुलिसकर्मियों का गुथमगुथा का वायरल हुआ वीडियो हो या फिर बागपत से सामने आया हुआ ताजा मामला हो। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बागपत में एक रंगबाज इंस्पेक्टर को अपनी महिला सिपाही को "आई लव यू" बोलना भारी पड़ गया। अधेड़ उम्र में इश्क़ मिजाजी इन थानेदार साहब का दिल अपनी ही महिला कांस्टेबल पर आ गया और शहर के कप्तान ने महिला कांस्टेबल की शिकायत पर एक्शन लेते हुए तत्काल थानेदार साहब को सस्पेंड कर दिया।

महिला सिपाही से "आई लव यू", थानेदार ससपेंड
बता दें कि यह थानेदार साहब हैं देवेन्द्र कुमार त्यागी जो बागपत जिले की कोतवाली खेकड़ा में तैनात थे। अधेड़ उम्र में इश्क़ मिजाजी इन थानेदार साहब का दिल एक महिला कांस्टेबल पर आया गया और इन्होंने ड्यूटी के दौरान उसे अपने बेतुके प्यार का इजहार करते हुए "आई लव यू" बोल डाला। जिसके बाद इंस्पेक्टर को अपनी महिला सिपाही को "आई लव यू" बोलना भारी पड़ गया। महिला कांस्टेबल को थानेदार साहब का ये प्यार-ए- इजहार रास नही आया और उन्होंने जिले के कप्तान से इसकी शिकायत कर दी। फिर क्या था खाकी की शान में यह गुस्ताखी कप्तान साहब को बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं हुई और कप्तान ने तत्काल एक्शन लेते हुए थानेदार साहब को सस्पेंड कर दिया और उनके ऊपर जांच बैठा दी।

कुछ दिन पूर्व ही थाने से एक आरोपी हुआ था फरार
आपको यह भी जानकार हैरानी होगी कि कुछ दिन पूर्व ही थाने से एक आरोपी फरार हो गया था। इस मामले में यही इंपेक्टर साहब निलंबित भी हुए थे। जानकारों का इसपर यह भी कहना है कि शायद उसकी वजह भी यही रही होगी कि थानेदार साहब अपने काम, फ़र्ज़ और वर्दी की गरिमा पर ध्यान देने की जगह इश्क मोहब्बत के चक्कर में पड़े हुए हैं। हाल ही में हुई इतनी बड़ी लापरवाही के बाद भी साहब का जो कारनामा सामने आया वह नामाफी के काबिल है।
देश में हर दिन किसी न किसी दफ्तर में कोई न कोई महिला इस समस्या से सामना करती है। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न कामकाजी महिलाओं के लिए एक आम समस्या बनगई है। अपने औधे का गलत इस्तेमाल कर ऐसे ही कुछ लोग यौन अस्वीकृति के मामले में.नौकरी से हटा देने की धमकी देते हैं, महिला को अपमानित करते हैं या उसके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इसलिए जरूरी है ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications