Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भीम आर्मी नेता को गोली मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, घटना का CCTV हुआ था वायरल

Baghpat News, बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र को गोली मारने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस और दो बाइक बरामद करने का दावा किया। पुलिस के अनुसार ग्राम प्रधान सहित तीन आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि घटना का सीसीटीवी कैमरे की फुटजे भी वायरल हुई थी।

क्या है मामला

क्या है मामला

बागपत जिले के खेकडा थाना क्षेत्र स्थित मसूरी गांव निवासी सुरेंद्र जाटव को 16 अप्रैल को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल के बेटे संजय ने पुलिस को बताया कि नूरपुर मुजबिदा गांव के युवक से उनकी रंजिश चल रही है। मंगलवार की सुबह आठ बजे के लगभग उसके पिता सुरेंद्र जाटव घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे। वह घर के नजदीक खड़ा हुआ था। इसी समय कार व बाइक पर सवार होकर आए सात युवकों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके पिता पर तमंचों से फायरिंग कर दी। इस मामले में संजय ने खेकड़ा थाने में जगदीश, गौरव उर्फ लड्डू, सुरेंद्र उर्फ बिल्लू, कपिल, रोहित, जयराम, ग्राम प्रधान कालू उर्फ नवीन पुत्र राजू निवासी हसनपुर मसूरी और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पांच आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे।

पुलिस ने चार आरोपियों को किया अरेस्ट

पुलिस ने चार आरोपियों को किया अरेस्ट

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को घिटोरा मोड़ से आरोपी हरेंद्र, गौरव उर्फ लड्डू, सुरेंद्र उर्फ बिल्लू और कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 32 बोर के दो पिस्टल, 315 बोर के दो तमंचे, सात कारतूस और दो बाइक बरामद की हैं।

पुलिस पूछताछ में बताई ये बात

पुलिस पूछताछ में बताई ये बात

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सुरेंद्र जाटव आरोपियों के खिलाफ झूठे प्रार्थना पत्र देकर एससी/ एसटी के फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देता रहता था। आंबेडकर जयंती पर जुलूस निकालने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। ग्राम प्रधान कल्लू उर्फ नवीन व जयराम के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। इस रंजिश में ग्राम प्रधान से मिलकर उन्होंने सुरेंद्र की हत्या की योजना बनाई। उसे पर गोलियां बरसाई। इसमें वह बच गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। एसपी ने बताया कि ग्राम प्रधान सहित तीन आरोपी अभी फरार है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- बागपत की सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+