नाना के यहां छुट्टी बिताने आई किशोरी मृत मिली, परिजन बोले- 2 लड़कों ने की हत्या

बागपत। यूपी में मेरठ जिले के एक गांव की रहने वाली किशोरी की उसके नाना के यहां नंगला जाफराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव मिलने के बाद पुलिस को एक नोट बरामद हुआ। किशोरी के पिता ने पुलिस में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस इस उलझन में है कि किशोरी ने आत्महत्या की थी या उसने उन लोगों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने पर जान दी थी।

Baghpat ASP Ranvijay Singh

संवाददाता के अनुसार, मामला सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र का है। जहां अपने नाना के यहाँ छुट्टियां बिताने आई युवती को पिछले कई दिनों से कुछ लोगों द्वारा परेशान किया जा रहा था। आज उसकी लाश बरामद हुई तो कोहराम मच गया। एक परिजन का कहना है कि पड़ोस के गांव बिचपडी के रहने वाले दो युवक उसे पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे थे और उससे मिलने के लिए दबाव बना रहे थे। नहीं मिलने पर उसके भाई की हत्या की बात कह रहे थे। जिसे सुन वह घबरा गई और उनसे मिलने पहुंच गई। उन्होंने ही उसको मारा। वे दो लड़के थे। उनकी उम्र 20-22 साल होगी।"

baghpat news: minor girl found dead at her Nanihal

वहीं, बागपत के एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सिंघावली अहीर का प्रकरण है। लड़की की मौत हुई है। अब तक जो पता चला है, उससे यही लग रहा है कि जहर खाकर सुसाइड किया होगा। किंतु, पोस्टमार्टम में अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है। उस लड़की के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। लड़की के पिता की तरफ से एक तहरीर आई है, उसे देखते हुए दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।"
किशोरी की उम्र 15 साल बताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+