घर के बाहर खेल रहे बच्चे को महिला ने गोद में उठाया, भीड़ के गुस्से का हुई शिकार

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़​ स्थित राहुल नगर मड़या मोहल्ले में बच्चा चोरी के शक में एक महिला की पिटाई कर दी गई। यहां बुधवार की शाम लगभग चार बजे एक घर के बाहर खेल रहे 2 बच्चों में से एक को उस महिला ने गोद में उठा लिया था। बच्चे के रोने पर मोहल्ले के लोगों ने महिला को दौड़ा लिया। महिला घिरते ही ईंट-पत्थर उठा कर मारने लगी। जिस पर भीड़ ने उसे जमकर पीटा। बाद में पुलिस उस महिला को भीड़ के पास से उठा ले गई। महिला को पुलिस ने कोतवाली में बंद कर दिया।

watch video: a woman brutally beaten in azamgarh due to child theft rumors

इस मामले में बात करने पर एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि महिला पिछले दो दिनों से मुहल्ले में घूम रही थी। दोपहर में वह मुहल्ले में बैठी थी। इसी दौरान खेलते हुए बच्चा उसकी गोद में चला गया। प्राथमिक छानबीन में यह बात सामने आयी है कि महिला का आचरण विक्षिप्त जैसा है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। वहीं, सीओ सिटी इलामारन ने भी कहा कि अब तक की पूछताछ में महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही है।

इधर, बुलंदशहर में भीड़ ने सिपाहियों को दौड़ाया, 8 पर मुकदमा
यूपी में ही बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भी एक युवक को बच्चा चोरी के शक में लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। सूचना पाकर पुलिसकर्मी युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाने पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को भी दौड़ा लिया। जिसके बाद भारी मात्रा में पुलिस बल गांव पहुंचा और युवक को छुड़ा 8 ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आठों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह मामला अंधेल गांव में गुरुवार की सुबह का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+