UP News: छत से गिरा किशोर, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, घर लाने पर हुआ जिंदा, फिर...
UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आजमगढ़ में रात में सोते समय छत से गिरकर एक किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया।
परिवार वाले उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत हो जाने के बाद उसके परिवार में मातम पसर गया। परिवार वाले उसे घर लेकर पहुंचे लेकिन वह जिंदा हो गया।

किशोर के जिंदा होने के बाद लोग हैरान रह गए। उसके बाद पुनः लोग उसे अस्पताल लेकर पहुचे जहां पुनः डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद जहां किशोर के परिवार में मातम पसरा है। वहीं घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव की है। गांव का रहने वाले विजय चौहान का 16 वर्षीय बेटा ज्ञानचंद गुरुवार रात में छत पर सोया था। वह पेशाब करने के लिए उतरा।
इसी दौरान छत से वह नीचे गिर गया। सुबह में उठने के बाद परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। उसके बाद परिवार के लोग उसे अस्पताल में लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
रिश्तेदारों को सूचना देते समय उठ गया किशोर
बताया जा रहा है कि अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार के लोग उसे घर लेकर वापस लौट आए। वापस आने के बाद उसके घर मातम पसर गया।
इस दौरान परिवार के लोग रिश्तेदारों व अन्य लोगों को फोन करके किशोर के मौत की सूचना दे रहे थे। लोगों ने बताया कि इसी बीच वह जिस चारपाई पर लेटा हुआ था, उसपर उठकर बैठ गया।
किशोर के उठने के बाद वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। उसके बाद परिवार वाले उसे अस्पताल में लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने फिर किशोर को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है।












Click it and Unblock the Notifications