UP News: जयमाल स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा, मचा हंगामा, टूटी शादी, दूल्हा पक्ष ने दिया एक लाख हर्जाना

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में एक शादी के दौरान जयमाल स्टेज पर दूल्हे को अचानक दौरा पड़ गया। दूल्हे को दौरा पड़ने के बाद वहां हड़कंप मच गई। जानकारी होने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया और दूल्हे को बंधक बना लिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। दुल्हन पांच के लोगों द्वारा आरोप लगाया गया कि दूल्हे के परिवार वालों द्वारा इस बात की जानकारी पहले से नहीं दी गई थी। ऐसे में जब तक उन्हें हर्जाना नहीं मिलता तब तक वह दूल्हे और बारातियों को जाने नहीं देंगे।

up-news-something-like-this-happened-on-jaimal-stage-created-ruckus-marriage-broken

बाद में दूल्हे पक्ष द्वारा दुल्हन पक्ष के लोगों को एक लाख रुपए हर्जाना के रूप में दिया गया। हर्जाना मिलने के बाद दूल्हा और बाराती बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गए। इस शादी की चर्चा इलाके में जोरों पर चल रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के समदी गांव का है। गांव के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा अपनी बेटी की शादी अंबेडकर नगर जनपद के बसखारी थाना अंतर्गत धारूपुर गांव निवासी एक युवक के साथ तय की गई थी। मंगलवार की रात्रि में धूमधाम से बारात आई।

बारात आने के बाद लड़की पक्ष के लोगों द्वारा बारातियों की अच्छे तरीके से खातेदारी की गई। बारात दरवाजे पर पहुंचने के बाद बाराती नाश्ता कर रहे थे और कुछ लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान दूल्हा जयमाल स्टेज पर पहुंचा।

स्टेज पर पहुंचने के बाद दूल्हे को दौरा पड़ गया। दौरा पड़ते ही दूल्हा स्टेज पर गिरते बेहोश हो गया। यह सब देखकर दुल्हन पक्ष के लोग हैरान रह गए। दुल्हन पक्ष के लोगों और दुल्हन द्वारा शादी करने से इनकार कर दिया गया।

इसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत चली और बाद में मामला थाने पर पहुंचा। दुल्हन बज के लोगों का आरोप था कि दूल्हा मिर्गी का रोगी है वहीं दूल्हे पक्ष ने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था यह पहली बार हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+