PUBG Game खेलने में हुआ विवाद तो दोस्त को सचमुच मार दिए गोली, पकड़े जाने पर खुला राज
आजमगढ़ जनपद के कोतवाली थाना अंतर्गत एलवल इलाके में मंगलवार को PUBG Game के दौरान झगड़ा हो जाने पर दोस्तों ने ही की थी दिव्यांशु की हत्या
PUBG Game कितना खतरनाक है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चार दोस्त पब्जी खेल रहे थे। इसी बीच उनका पांचवां दोस्त वहां पहुंच गया और खेलने में डिस्टर्ब कर दिया। इसी से नाराज होकर चार दोस्तों ने पांचवे गोली मारकर हत्या कर दी। मामला आजमगढ़ जिले का है, जहां चार हत्यारोपियों में एक ने पुलिस के पकड़े जाने से पहले कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जबकि तीन हत्यारोपियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार करने के बाद आजमगढ़ एसपी सिटी शैलेंद्र लाल द्वारा शुक्रवार को इसका खुलासा किया गया।

मंगलवार को गेम खेलते समय मारे थे गोली
दरअसल आजमगढ़ जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत एलवल इलाके में 11 अक्टूबर को दिव्यांशु चौधरी पुत्र विजय कुमार चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि गांव के रहने वाले सौरभ यादव उर्फ निरहू, राजीव यादव, गुड्डू शर्मा और अभिषेक उपाध्याय ने उनके बेटे के साथ कहासुनी किया था और उपरोक्त लोगों ने ही उनके बेटे की हत्या की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कोतवाली थाने के पुलिस जांच पड़ताल करने लगी और नामजद अभियुक्तों की धरपकड़ शुरू हुई तो अभिषेक कोर्ट में सरेंडर कर दिया जबकि उसके तीन मित्रों सौरभ यादव, गुड्डू शर्मा और राजीव यादव को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को रोडवेज परिसर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को तीनों ने बताया सच्चाई
पुलिस द्वारा उपरोक्त तीनों व्यक्तियों से पूछताछ किया गया तो उन्होंने स्वीकार किया की मंगलवार को निक्की उपाध्याय उर्फ अभिषेक के हाते में चारों लोग पब्जी गेम खेल रहे थे। इसी दौरान दिव्यांशु चौधरी वहां पहुंच गया। दिव्यांशु गेम खेलने के दौरान परेशान करने लगा और मना करने पर कहासुनी कर लिया। जिससे गेम खेल रहे चारों दोस्त दिव्यांशु के साथ मारपीट करने लगे और फिर दिव्यांशु को गोली मार दिए। गोली लगने के बाद दिव्यांशु जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा तो चारों दोस्त उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन पकड़े जाने के डर से उसे अस्पताल में छोड़कर सभी वहां से फरार हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान दिव्यांशु की मौत हो गई।
-
Kumar Vishwas के दामाद की जाति क्या है? कभी इस दिग्गज एक्ट्रेस की शादी का उड़ाया था मजाक -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद?












Click it and Unblock the Notifications