Azamgarh: पति विदेश में और प्रेमी ने बना लिया गंदा Video, करने लगा ऐसी डिमांड, विवाहिता ने दे दी जान

आजमगढ़ में विवाहिता के साथ गलत काम करने के साथ ही उसके प्रेमी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए गंदी-गंदी डिमांड करने लगा।

love Affair azamgarh

Azamgarh जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से तंग आकर विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका का पति विदेश में नौकरी करता है। वहीं सास का आरोप है कि विवाहिता किसी दूसरे युवक से प्रेम करती थी और उसके प्रेमी ने शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो बना लिया था। उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए विवाहिता को प्रेमी से प्रताड़ित कर रहा था, जिसके चलते वह आत्महत्या कर ली।

खाड़ी देश में नौकरी करता है पति

खाड़ी देश में नौकरी करता है पति

दरअसल, आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति की शादी कुछ साल पूर्व एक युवती से हुई थी। शादी के बाद काफी समय तक वह युवक अपने घर पर रहा लेकिन बाद में पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए वह नौकरी करने लगा। तीन बेटी पैदा हो जाने और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते वह परेशान रहने लगा। अपने जिले में अच्छी नौकरी और तनख्वाह न मिलने के चलते वह अपने परिचित के माध्यम से खाड़ी देश में नौकरी करने के लिए चला गया। घर पर उसकी मां और उसकी पत्नी रहती थी।

पत्नी दूसरे युवक से करने लगी प्रेम

पत्नी दूसरे युवक से करने लगी प्रेम

मृतका के सास ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका बेटा रोजी रोटी के लिए खाड़ी देश में नौकरी करता है। बेटा विदेश में था इस दौरान उसकी बहू जहानागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले सोनू नामक युवक से मिली। उसके बाद बहू और सोनू के बीच बातचीत चलती रही, धीरे-धीरे बातचीत संबंध में बदल गई। सास ने आरोप लगाया कि इसी प्रेम संबंध का फायदा उठाकर सोनू उसकी बहू संग गलत काम करते समय का वीडियो बना लिया। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए सोनू द्वारा गंदी-गंदी डिमांड की जाती थी। सास ने यह भी बताया कि पहले तो उनकी बहू सोनू को कई बार मना की लेकिन वह नहीं माना। ऐसे में सोनू द्वारा आए दिन प्रताड़ित किए जाने के चलते उनकी बहू ने बुधवार को जहर खाकर आत्महत्या कर लिया।

पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ पुलिस कर रही कार्रवाई

पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ पुलिस कर रही कार्रवाई

मुबारकपुर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है कि मृतका के सास की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका की लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल विवाहिता की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है, उसकी बेटियों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

Recommended Video

    मेरठ: प्रेमी के साथ मना रही थी रंगरलियां, पति ने देखा तो कर डाला काम तमाम, देखें खबर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+