आजमगढ़: BDC सदस्य की गोली मारकर हत्या, दुकान बंद करके घर जा रहे थे

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में भाजपा नेता और क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) अर्जुन यादव की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। बीडीसी सदस्य की हत्या के बाद जहां गांव में तनाव की स्थिति बन गयी है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस हत्या की वजह और हत्यारोपियों की तलाश में जुट गयी है।

Recommended Video

    आजमगढ़: BDC सदस्य की गोली मारकर हत्या, दुकान बंद करके घर जा रहे थे
    BDC member Arjun Yadav shot dead in Azamgarh district

    बदमाशों ने वारदात को गुरुवार देर रात आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के जल्दीपट्टी गांव के पास अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक, अर्जुन यादव (40) पवई थाना क्षेत्र के जल्दीपुर गांव के रहने वाले थे। वो पिछले दो बार से क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) थे और भाजपा नेता थे। अर्जुन यादव पवई बाजार में पतंजली स्टोर की दुकान चलाते थे। वह गुरुवार की रात लगभग पौने नौ बजे दुकान बंद कर बाइक से बाजार से अपने घर जा रहा थे। तभी पवई-शाहगंज मार्ग पर जल्दीपुर गांव के मोड़ के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने अर्जुन को रोक लिया और फिर नमस्ते किया।

    इसके बाद सीने में तीन गोली दाग दी। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनाकर मौके पर लोग पहुंच गए। हालांकि, तब तक बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों की दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अर्जुन को सीएचसी ले गए वहां से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अर्जुन की मौत हो गई। भाजपा नेता की हत्या की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी। देखते ही देखते घटनास्थल पर समर्थकों का जमावड़ा लग गया। जहां लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

    एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी (ग्रामीण) सिद्वार्थ कुमार और सीओ फूलपुर राजेश कुमार दो थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-मुआयना किया। वहीं, इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुरेश सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही हैं और जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+