आजमगढ़ में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से चार लोगों की मौत, सात लोग हुए घायल

आजमगढ़, अप्रैल 24: खबर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से है। यहां जहानागंज थाने के सोहुअल गांव के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से देर रात सभी को बनारस रेफर कर दिया। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

Azamgarh News: Uncontrolled truck collision life lost four people

ये हादसा आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के सुहवल इलाके का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, मऊ जिले के लोग एक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में गए थे। ये सभी लोग शनिवार की सुबह मांलिक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वाहन से वापस मऊ अपने घर लौट रहे थे। तभी ओवरटेक करने के दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

मरने वालों में रामचीज सिंह 65, शर्मा मल्लू 22, सच्चिता सिंह 55, गांव लहुरापुर, थाना मरदह, गाजीपुर और जनार्दन चौहान 30पुत्र चि जुरी चौहान गांव भोजा, थाना मरदह गाजीपुर के निवासी थे। जबकि घायलों में अजय तिवारी, रवि पांडे, रमाकांत पांडे, सनी पांडे, हीरा शर्मा, हरकेश पांडे, आगमन खान गांव भोजापुर लहुरापुर थाना मरदह गाजीपुर निवासी हैं। यह लोग गांव के छोटे लाल पांडे के घर से तिलक चढ़ाने गए थे।

पुलिस के मुताबिक सभी मृतक और घायल मऊ जिले के निवासी हैं। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+