Azamgarh: डिवाइडर तोड़ बेकाबू ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, बच्चे समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत
Azamgarh: डिवाइडर तोड़ बेकाबू ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, बच्चे समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले में 25 अक्टूबर की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू ट्रेक डिवाइडर तोड़ ऑटो को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकरा गया। इस हादसे में मासूम बच्चे समेत तीन लोगों को मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, तीन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह हादसा आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, कार्तिक पुत्र पंकज उम्र 1 वर्ष का मुंडन करवाने के लिए मां विंध्यवासिनी विंध्याचल मंदिर गए थे। देर रात करीब 10 बजे परिवार के करीब 10 लोग विंध्याचल से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी जौनपुर की तरफ से एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर को क्रॉस करते हुए दूसरी साइड से आ रहे ऑटो को धक्का देते हुए बिजली के पोल से जा टकराया।
इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, तीन लोगों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इस हादसे में नेहा पुत्री लालमन, कार्तिक पुत्र पंकज और गामा पुत्र विजय निवासी बखरा थाना दीदारगंज की मौत की सूचना है।
आजमगढ़ एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार के पास कल रात करीब 10 बजे एक ट्रक और टेम्पो के बीच में टक्कर हो गई। घटना में 3 लोगों की मृत्यु हो गई जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले में FIR दर्ज़ कर कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications