Azamgarh News: महिला दरोगा के कमरे में घुसा दीवान, SP ने किया निलंबित, सीओ सगड़ी को सौंपी जांच
Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में एक महिला दरोगा के कमरे में बिना इजाजत घुसने वाले दीवान को एसपी ने निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि मामले में महिला दरोगा द्वारा एसपी से शिकायत की गई थी।
शिकायत के बाद एसपी हेमराज मीणा द्वारा मामले की जानकारी ली गई तो मामले में दीवान की की लापरवाह कार्यशैली उजागर हुई। उसके बाद एसपी द्वारा आरोपी दीवान को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

इसके अलावा इस मामले में क्षेत्राधिकारी सगड़ी को जांच का निर्देश दिया गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्राधिकारी सगड़ी द्वारा जांच किए जाने के बाद रिपोर्ट आने पर दीवान के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।
यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रौनापार थाने में तैनात एक महिला दरोगा थाना परिसर में ही बने आवास में रहती है। रविवार को ड्यूटी से खाली होकर महिला दरोगा अपने कमरे में थी।
इसी दौरान थाने पर तैनात दीवान राजेश कुमार यादव वहां पहुंच गया। महिला दरोगा से अनुमति लिए बगैर दीवान राजेश यादव महिला दरोगा के कमरे में घुस गया। आरोप है कि दौरान उसने महिला दरोगा के साथ अभद्रता भी की।
इस मामले में ग्रामीण एसपी चिराग जैन द्वारा बताया गया की हेड कांस्टेबल राजेश यादव को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और जनमानस में अच्छी छवि ना होने के कारण निलंबित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि विभागीय कार्रवाई के लिए सीओ सगड़ी को जांच सौंप गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications