Azamgarh News: मां को खाना देने जा रही किशोरी की चाकू गोद कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवती की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े युवती की हत्या की सूचना मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और एसपी ग्रामीण अरुण कुमार दीक्षित के अलावा स्वाट और सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है, दो युवकों का नाम सामने आ रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

azamgarh-murder-of-a-girl-who-was-going-to-deliver-food-to-her-mother

यह पूरी घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली 21 वर्षी शबनम राजभर पुत्री जयतु राजभर शनिवार को खेत में मजदूरी कर रही अपनी मां के लिए खाना लेकर जा रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान गांव के रहने वाले नवनीत और शुभम गौतम ने उसे रोक लिया और दोनों लोगों ने चाकू गोद कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों हमलावर वहां से फरार हो गए। हालांकि दोनों ने युवती की हत्या क्योंकि इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा बताया गया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा जांच पड़ताल की गई। यह भी कहा कि इस घटना में दो लोगों का नाम सामने आ रहा है। दोनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+