Azamgarh News: 34 साल से मजे से होमगार्ड की नौकरी कर रहा था हिस्ट्रीशीटर, एक झगड़े से खुल गया राज

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति पिछले 34 वर्षों से होमगार्ड की नौकरी कर रहा था। मामला जानकारी में आने के बाद पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई है।

होमगार्ड का नाम नकदू है। बताया जा रहा है कि अपनी पहचान को छुपाने के लिए उसने अपना नाम नकदू से बदलकर नंदलाल रख लिया था। बताया जा रहा है कि वह एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों में आरोप दर्ज हैं।

azmgarh home guard fake certificate

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान तब हुई जब वह अपने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ झगड़ा कर लिया था। झगड़ा करने के बाद उसे व्यक्ति द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के बाद जो पुलिस द्वारा जांच पड़ताल किया गया तो पूरा मामला सामने आया।

फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर हासिल की नौकरी

पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि उसके खिलाफ 1988 में हत्या का केस दर्ज था। इसके अलावा, उसी वर्ष उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ था। पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी केवल चौथी कक्षा तक पढ़ा है, लेकिन उसने फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर होमगार्ड की नौकरी हासिल कर ली। वह 1990 से विभाग में इस पद पर कार्यरत है। उसके खिलाफ हत्या, लूट और हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जांच के बाद किया गया निलंबित

इस मामले पर जानकारी देते हुए आजमगढ़ के एसपी हेमराज मीणा ने कहा कि एक गोपनीय शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई थी। जांच में नकदू के खिलाफ सबूत मिले, जिसके बाद उसे विभाग से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही, उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 319 समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में यदि किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+