Azamgarh News: बारात देखने आई लड़की से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने पैर में मारी गोली
Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद में बारात देखने आई नाबालिक छात्रा को पड़कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि 9 दिसंबर की रात्रि में पीड़िता के परियों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई थी। पीड़िता के मां द्वारा आरोप लगाया गया था कि रानी की सराय थाना क्षेत्र का रहने वाला आशीष कुमार नामक युवक उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।

मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी आशीष कुमार की तलाश की जा रही थी। बताया गया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बारात देखने गई बालिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी भवारनाथ से चकबिलिन्दा की तरफ जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी की दौरान आरोपी आशीष कुमार पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो वह पुलिस के ऊपर फायरिंग करने लगा। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक गोली उसके दाहिने पैर में जाकर लगी और वह गिर गया। उसके बाद पुलिस उसके पास पहुंची तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद की। आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म
पुलिस द्वारा बताया गया कि एनकाउंटर में घायल होने के बाद आरोपी आशीष से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 9 दिसंबर की रात में एक बालिका बारात देखने के लिए आई थी। वह बारात में से उसे उठाकर गन्ने के एक खेत में ले गया।
खेत में ले जाने के बाद उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसने यह भी बताया कि इस दौरान बालिका शोर मचाने लगी और बालिका की आवाज सुनकर उसकी मां वहां पहुंची जिसे देखकर वह वहां से फरार हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications