औरेया: व्यापारी की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या, दो लोग गिरफ्तार

औरेया। उत्तर प्रदेश के औरेया में बुधवार को एक व्यापारी की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। दोनों ने हत्या की बात कबूल की है। निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। व्यापारी के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी सुनीति ने बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

man brutally killed in auraiya

रुपयों के लेनदेन में की गई हत्या

मामला औरैया सदर कोतवाली का है। ग्राम जौरा के पास धान व्यापारी कैलाश नारायण दीक्षित की रुपए के लेनदेन को लेकर ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। व्यापारी के बेटे विनय दीक्षित ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे कैलाश नारायण दीक्षित पास में ही स्थित कुंवर बहादुर राठौर की धान मिल में गए थे। उनका पिछले पांच साल से मिल मालिक के पास धान बेंचने के तकरीबन 50 लाख रुपए का लेनदेन था। जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

आरोपियों ने कुबूल किया जुर्म

बेटे ने बताया कि हाल ही में पिता ने मिल मालिक से एक प्लॉट खरीदने की बात कही थी। उन्होंने विनय से करीब दस लाख रुपए प्लॉट खरीदने के लिए ट्रांसफर कराए थे। उन्हीं पैसों को लेकर वो मिल गए थे। मौके पर पहुंचे एएसपी कमलेश दीक्षित व सीओ सिटी ने उनकी तलाश शुरू की। शक होने पर पुलिस ने मिल मालिक कुंवर बहादुर व नौकर हाकिम को हिरासत में लिया। उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि उन्होंने मिल में ही कैलाश नारायण की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया था। इसके बाद ईंट-पत्थर से कुचलकर उनकी हत्या कर दी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+