यूपी: भाजपा मंत्री के बेटे की दबंगई, इंस्पेक्टर को दी गाली, की मारपीट, देखें वीडियो


Auraiya News, (औरैया)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भय मुक्त समाज, अपराधी मुक्त प्रदेश करने का सपना औरैया जनपद में धूमिल होता दिख रहा है। यहां एक सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर को दिनदहाड़े रास्ते में रोककर गाली-गलौच व मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर से सरकारी धान खरीदने में हीला-हवाली करने और किसानों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौच व मारपीट करने का वीडियो वायरल होने से जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मामला पुलिस में दर्ज कराया है।

यूपी: भाजपा मंत्री के बेटे की दबंगई, इंस्पेक्टर को दी गाली, की मारपीट, देखें वीडियो

औरैया जनपद में धान खरीद के मामले में किसानों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर से सरेराह दिन दहाड़े रोककर गाली गलौच कर मारपीट की। एसएमआई ने घटनास्थल के पास स्थित एक बैंक में छुपकर अपनी जान बचाई। दिन दहाड़े हुई इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। लोगों के अनुसार मारपीट करने वाला युवक भाजपा नेता का बेटा है। इस मामले की जानकारी होते ही कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों समेत जिलाधिकारी ने तत्काल ही दोषियों के खिलाफ अजीतमल कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं गंभीरता से मुकद्दमा लिखाए जाने पर खाद-विपणन अधिकारी ने आभार जताया और कहा कि जनपद के जिलाधिकारी ने सरकारी कर्मचारी से मारपीट करने और सरकारी कार्य मे बाधा डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई कर सारे कर्मचारियों में जोश भर दिया है। चाहे कोई भी हो गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसी भी गरीब किसान का काम भी बाधित नहीं होगा।

यूपी: भाजपा मंत्री के बेटे की दबंगई, इंस्पेक्टर को दी गाली, की मारपीट, देखें वीडियो

वहीं इस पूरे मामले में पीड़ित के अनुसार वर्तमान समय में धान खरीद केंद्र अजीतमल में सीनियर मार्केटिंग अफसर के पद पर तैनात अभिनव श्रीवास्तव को पुरानी विवाद को लेकर भाजपा जिला मंत्री पिंकी सिंह के बेटे चिराग सिंह ने अजीतमल तिराहे के पास कार लगाकर रोक लिया। मंत्री के बेटे ने इसके बाद यूपी सरकार का नाम लेते हुए पुलिसवाले के साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने मना किया तब आरोपियों ने गालियां देते हुए कहा कि मेरी सरकार में गरीब किसानों को नुकसान पहुंचाकर सरकार की छवि धूमिल कर रहे हो और मारपीट की। इस दौरान पास ही स्थित बैंक में छिपकर इंस्पेक्टर ने अपनी जान बचाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+