शादी के वक्त काले चश्मे पहने था दूल्हा, दुल्हन ने पढ़ाया अखबार, नहीं पढ़ सका तो...

शादी के वक्त काले चश्मे पहने था दूल्हा, दुल्हन ने पढ़ाया अखबार, नहीं पढ़ सका तो...

औरैया, जून 23: खबर उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से है। यहां एक शादी समारोह के दौरान हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां शादी से पहले दुल्हन ने अपने होने वाले पति की परीक्षा लेनी शुरू कर दी। स्टेज पर परीक्षा शुरू हुई तो खुशियां भी सन्नाटे में तब्दील हो गईं।

Auraiya News: bride refused marriage on wedding after groom could not read the newspaper

बता दें कि, वरमाला के दौरान स्टेज पर दूल्हे काला चश्मा लगाए हुए था, जिसे देखकर वधू पक्ष को शंका हुई। चश्मा उतरवाकर दूल्हे से अखबार पढ़ने के लिए कहा गया तो वह पढ़ नहीं सका। उसकी आंखें कमजोर होने की जानकारी पर दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के पिता ने दूल्हे के परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह पूरा मामला औरैया कोतवाली क्षेत्र के जमालीपुर गांव का है।

खबरों के मुताबिक, जमालीपुर गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी शिवम पुत्र विनोद कुमार से बेटी की शादी तय की थी। रविवार को बरात दरवाजे पहुंची। रात 10 बजे के करीब द्वारचार की रस्म शुरू हुई। इस बीच दूल्हे को काला चश्मा लगाए देखकर लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। जब चश्मा उतारने को कहा तो शिवम आनाकानी करने लगा।

काफी देर बाद उसने चश्मा उतारा, लेकिन अखबार नहीं पढ़ सका। यह बात दुल्हन तक जा पहुंची। दूल्हे को कम दिखने की बात पता चला तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। रात भर दिए गए सामान और नुकसान की भरपाई को लेकर पंचायत चलती रही। सोमवार शाम को भी दोनों पक्ष से रिश्तेदार एकत्र हुए। बात न बनने पर मंगलवार को मामला कोतवाली जा पहुंचा। दुल्हन के पिता ने शादी तय कराने वाले और दूल्हे के परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+