'जय श्री राम' नारा लगाने को लेकर हुए विवाद में फौजी को स्थानीय लोगों ने पीटा, पुलिस ने की कार्रवाई

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के एक गांव में सेना के एक जवान की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राइफर और कारतूस लेकर आया फौजी 'जय श्रीराम' नारा लगाने के लिए दबाव डाल रहा था। लोगों ने जवान के साथ धक्कामुक्की और पिटाई की। अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान के पास रायफल व 21 कारतूस थे। पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में जवान पर केस दर्ज किया है। वहीं, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित जवान की तहरीर पर पिटाई करने वाले युवकों पर भी केस दर्ज किया है।

Army jawan beaten for raising slogan of Jai Jai Shri Ram in Auraiya

मामला औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर कस्बे का है। खानपुर कस्बे में सेना के जवान रामनरेश उर्फ फौजी का एक प्लॉट है, जो निर्माणाधीन है। घटनाक्रम के अनुसार, जवान अपनी रायफल व कारतूस के साथ साइकिल से प्लॉट पर जा रहा था। तभी एक समुदाय के लोगों ने जवान पर आरोप लगाते हुए उसे रोक लिया और धक्का-मुक्की की। उन्होंने जवान की पिटाई कर दी और वीडियो भी बनाया।

Army jawan beaten for raising slogan of Jai Jai Shri Ram in Auraiya

युवकों का का आरोप है कि, जवान नशे में था और जय श्रीराम का नारा लगाने लगा। वह दूसरों पर भी जय श्रीराम कहने के लिए दबाव डाल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फौजी का शांतिभंग में चालान किया। जवान ने आरोप लगाया कि, एक समुदाय के दर्जनों युवकों ने घेरकर पिटाई की और रायफल, नकदी, मोबाइल फोन छीन लिया। जवान की तहरीर पर 11 नामजद व कई अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

वहीं, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ सिंह ने मीडिया को बताया कि मामला 6 जनवरी का है। रामनरेश उर्फ फौजी द्वारा अपने लाइसेंसी हथियार और 21 कारतूसों के साथ नारेबाजी की गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर कोतवाली मौके पर पहुंचे। धारा 144 और शांतिभंग के मामले में कार्रवाई की गई है। अब वीडियो सामने आया है, जिसमें जवान के साथ मारपीट की गई। जवान की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+