आसाराम बापू के बेटे का भाजपा पर निशाना, कहा- गुजरात में बनेगी कांग्रेस की सरकार
नई दिल्लीः रेप में मामले में जेल में बंद आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं ने भाजपा पर निशाना साधा है। साई का कहना है कि गुजरात की जनता इस बार के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन चाहती है और इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। साईं का कहना था कि वर्तमान सरकार में निर्दोष संतों को जेल भेजा जा रहा है।

कांग्रेस आएगी सत्ता में- नारायण साई
एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए साई ने कहा कि गुजरात में बदलाव की सख्त जरूरत है और हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव में बदलाव देखने को मिलेगा। साई ने कहा कि वो कांग्रेस मुक्त भारत से फेवर में नहीं हैं। इसके बाद साई ने कहा कि इस बार कांग्रेस सत्ता में आएगी।

गुजरात में साई के काफी भक्त हैं
कहा जा रहा है कि गुजरात में साई के काफी भक्त हैं और साईं का ये कमेंट भाजपा सरकार के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। पत्रकारों ने साई से ये भी पूछा कि क्या आने वाले चुनाव में उनकी ओजस्वी पार्टी अपना कोई उम्मीदवार उतारेगी तो साई ने सवाल को नजरअंदाज कर दिया और कोई जवाब नहीं दिया।

शुक्रवार को साई की थी पेशी
शुक्रवार को नारायण साईं को पेशी पर ले जाया रहा था उसी दौरान जब पत्रकारों ने उनसे बातचीत की तो साई ने कहा कि 'गुजरात में जनता इस बार परिवर्तन चाहती है। बदलाव होना चाहिए।' जब उनसे पूछा गया कि क्या 22 साल से सत्तारूढ़ भाजपा को हटाकर कांग्रेस की सरकार बननेगी तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल।'












Click it and Unblock the Notifications