Anuppur News: रात के अंधेरे में हाथियों का धावा, अनूपपुर के बसाहटी इलाके में घुसने से मची अफरा-तफरी
Anuppur news: अनूपपुर जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलो में हाथियों के दो समूह अलग-अलग क्षेत्रों में आंतक मचा रहें हैं। भोजन की तलाश में रात्रि के समय जंगल से निकल कर गांव और शहर में घुसपैठ कर रहे हैं।
अनूपपुर में रात के वक्त कुछ ऐसा ही हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दो हाथियों ने जिला मुख्यालय पहुंचने से तीन घंटे तक जमकर कोहराम मचाया। हाथियों को बाहर खदेड़ने के लिए पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियो को रतजगा करना पड़ा।

इस बीच हाथियों ने कई गांव और तिपान नदी के किनारे खेतों में लगी धान को अपना निवाला बनाया। फिर सुबह चकेठी के जंगल की तरफ आगे बढ़ गए। जानकारी अनुसार दो हाथियों ने अनूपपुर रेंज के सोनमौहरी बीट के जंगल में सोमवार की रात सोनमौहरी, सेन्दुरी, बर्री, हर्री होते हुए तिपान नदी पार कर ली। लोगों ने रात में कोतमा रोड में इन हाथियों को देखा को प्रशासन को खबर दी। हाथियों को भगाने प्रशासन कई घंटे तक मशक्कत करता रहा। सफलता नहीं मिली।
हाथियों के दोनों समूह पर वन विभाग का स्थानीय अमला नजर बनाते हुए नागरिकों को हाथियों के समूह से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। गांव के बाहर अगल-थलग बने मकान में रहने वाले ग्रामीणों को बीच गांव में ठहराने की व्यवस्था भी कर रहें हैं। प्रशासन मुनादी के माध्यम से आमजन को जागृत करने का प्रयास कर रहा हैं। वन विभाग अलर्ट मोड में हैं, दावा किया जा रहा है कि हाथी वापस अपने रास्ते जंगल चले जाएंगे।
वन्यजीव संरक्षण शशिधर अग्रवाल ने बताया कि हर्री गांव के तिपान नदी में दो हाथियों के देर रात पहुंचने पर नदी को पार करते समय एक हाथी नदी की गाद में फसने से दूसरे हाथी ने सूंड़ से पकड़ कर निरंतर दो-तीन बार के प्रयास पर अपने साथी को ऊपर ले जाने में सफल रहा।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला अनूपपुर मध्य प्रदेश
ये भी पढ़े- हाथियों ने अनूपपुर के कठोतिया जंगल में जमाया डेरा, लोग दहशत में












Click it and Unblock the Notifications