MP Election 2023: कांग्रेस का गढ़ है अनूपपुर की कोतमा सीट, भाजपा को मिली है सिर्फ तीन बार जीत

MP Election 2023: वर्ष 1957 में इस सीट से कांग्रेस के हरि राज कंवर विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे थे। अभी तक तीन बार ही यहां बीजेपी जीत दर्ज कर सकी है।

MP Election 2023: शहडोल संभाग में एक यही इकलौती विधानसभा है जो गैर आरक्षित सीट है। कोतमा विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। यहां से सुनील सराफ विधायक है। 2018 के चुनाव में भाजपा के द‍िलीप कुमार जायसवाल और कांग्रेस के सुनील कुमार के बीच मुकाबला था।

इस सीट पर कांग्रेस के सुनील कुमार ने 11429 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। भाजपा को 36820 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 48249 वोट मिले थे।

Kotma Assembly Election 2023

वहीं 2013 के चुनाव में कांग्रेस के मनोज कुमार अग्रवाल ने 38,319 मत यानी 36.87 प्रतिशत वोट के साथ जीत दर्ज़ की थी। जबकि बीजेपी के राजेश सोनी 36,773 वोट हासिल किए थे। पिछले 2 बार से कोतमा में कांग्रेस के ही विधायक जीतते आ रहे हैं।

कोतमा पारंपरिक तौर पर कांग्रेस की सीट रही है। 1957 से अब तक ज्यादातर यहां कांग्रेस का चुनाव जीतती आ रही है। 1957 से अब तक हुए कुल 14 विधानसभा चुनावों में 9 बार कांग्रेस ने ही विजय हासिल की है। वहीं दबी जुबान में लोग लगातार 2 बार भाजपा की हार के पीछे की वजह आपसी गुटबाजी बताते हैं। सीट पर 29 फीसदी गौड़ व कोल मतदाताओं का बोलबाला है। 10 परसेंट केवट भी चुनाव में निर्णायक भूमिका अदा करते है।

कोतमा विधानसभा सीट में टोटल मतदाताओं की संख्या पर नजर डालें तो करीब 1 लाख 49 हज़ार 963 वोटर्स हैं। इनमें 72 हज़ार 251 महिला वोटर्स हैं और 77 हज़ार 706 पुरुष वोटर्स हैं।

2018 कांग्रेस सुनील सराफ
2013 कांग्रेस मनोज कुमार अग्रवाल
2008 भाजपा दिलीप जयसवाल
2003 भाजपा जय सिंह मरावी
1998 भाजपा जयसिंह मरावी
1993 कांग्रेस राजेश नंदानी सिंह
1990 जेडी कुंदन सिंह
1985 कांग्रेस भगवानदीन
1980 कांग्रेस भगवानदीन
1977 जेएनपी बाबूलाल सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+