MP chunav 2023: अनूपपुर जिले की 3 सीटों में 2 नामांकन रद्द, अब 37 अभ्यर्थी मैदान में

MP chunav 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 39 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए थे। अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए नाम निर्देशन पत्रों की 31 अक्टूबर को संवीक्षा की गई। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद विधानसभावार विधिमान्य नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की संख्या 37 हो गई हैं।

विधानसभा कोतमा में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. व्हीपीएस चौहान का नामांकन खारिज हो गया, जिसके बाद अब 19 अभ्यर्थी शेष हैं। विधानसभा अनूपपुर (अ.ज.जा.) में निर्दलीय उम्मीदवार उमाकांत सिंह का नामांकन में शपथ पत्र नहीं जमा करने पर आवेदन खारिज हो गया, जिसके बाद अब 5 अभ्यर्थी शेष हैं।

MP chunav 2023 2 nominations canceled in 3 seats of Anuppu

विधानसभा पुष्पराजगढ़ में 13 अभ्यर्थी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 2 नवम्बर की दोपहर 3 बजे तक दाखिल नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। नाम वापस करने की समय-सीमा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसी दिन अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान के लिए 17 नवम्बर तथा मतगणना के लिए 3 दिसम्बर की तिथि निर्धारित की गई है।

विधानसभा कोतमा डॉ. व्हीपीएस चौहान निर्दलीय
विधानसभा कोतमा में 1 अभ्यर्थी डॉ. व्हीपीएस चौहान निर्दलीय का होने से अब समाजवादी पार्टी से सम्बद्ध विनोद सिंह, कांग्रेस पार्टी से सुनील सराफ, भाजपा से दिलीप जयसवाल, निर्दलीय अभयानन्द, निर्दलीय दिनेश कुमार लहरे, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के गिरीश कुमार तिवारी, बहुजन गोंड़वाना पार्टी से कालीचरण चौधरी, पिपुल्स पार्टी ऑफ इण्डिया(डेमोक्रेटिक) से निर्मला प्रजापति, निर्दलीय मोहम्मद अनवर, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी से दुर्गावती, निर्दलीय अब्दुल अली, वास्तविक भारत पार्टी से मदरू चौधरी, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी से सीमा, निर्दलीय विजय कुमार गुप्ता, निर्दलीय सहसराम तथा विंध्य जनता पार्टी से मोहन लाल, सुधाकर प्रसाद द्विवेदी निर्दलीय, रामपाल साहू, हीरावती महरा चुनाव में हैं।

विधानसभा अनूपपुर
विधानसभा अनूपपुर (अ.ज.जा.) में निर्दलीय उम्मीदवार उमाकांत सिंह का नामांकन में शपथ पत्र नहीं जमा करने पर आवेदन खारिज हो गया। जहां अब कांग्रेस से रमेश कुमार सिंह,भाजपा से‍ बिसाहूलाल सिंह बहुजन समाज पार्टी के सुदामा, निर्दलीय गुन्जान, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से राजेन्द्र प्रसाद कोल तथा निर्दलीय अभ्यर्थी चुनाव में हैं।

विधानसभा पुष्पराजगढ़
विधानसभा पुष्पराजगढ़ से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से अमित कुमार पड़वार, भाजपा से हीरा सिंह श्याथम, कांग्रेस फुन्देलाल सिंह, नर्मदा सिंह निर्दलीय, निर्दलीय छोटे, विंध्य जनता पार्टी से अमृत लाल सोनवानी, नवोदय जनतांत्रिक पार्टी से हुबलाल, रमेंश सीपीआईएम, बाबूलाल मार्को ललित कुमार संत, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से अनिल धुर्वे, लंम्मू सिंह निर्दलीय, निर्दलीय अभिजीत सिंह मरावी चुनाव में हैं।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+