Anuppur में सास बहू कर रही थी बातें, तभी धड़धड़ाते आ गई JCB, फिर हुआ ये हाल
Anuppur news: कहते है जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथ में होती हैं। कब, किस जगह कौन सी चीज जिंदगी बन जाए और कौन सी चीज काल, इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। एमपी के अनूपपुर में एक ऐसी दुर्घटना हुई, जिसे सुनकर हर कोई हतप्रभ हैं।
घर के सामने बैठी सास-बहू आपस में बातें कर रही थी। तभी अचानक एक जेसीबी काल बनकर आ गई। दोनों महिलाएं जब तक संभल पाती, जेसीबी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान सास की मौत हो गई। शहर के कोतवाली थाने से मिली जानकारी के मुताबिक जेसीबी का ब्रेक फेल हो गया था। तभी अनियंत्रित होकर वह सोनी परिवार के घर की तरफ घुस गया। जेसीबी समातपुर की तरफ से आ रही थी। वही घर के बाहर 80 वर्षीय राधा सोनी और उनकी बहू सीमा सोनी बैठी थी।
घटना के बाद घायल महिलाओं को अनूपपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद राधा सोनी को बचाया नहीं जा सका। सीमा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई हैं। वहीं इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान हैं। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के जुर्म में केस दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया हैं।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications