Anuppur News: जिला अस्पताल में डॉक्टर्स और घायल मरीज के बीच जमकर हुआ बवाल, मरीज के खिलाफ केस दर्ज
Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में दुर्घटना में घायल युवक का जिला चिकित्सालय में इलाज कर रहे युवक ने ड्यूटी डॉक्टरों के साथ गाली गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। बीच बचाव करने आए चिकित्सक और सिविल सर्जन के साथ भी अभद्रता की।
शनिवार को जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने इस संबंध में कोतवाली अनूपपुर में शिकायत की गई। पुलिस ने चिकित्सकों की शिकायत पर कई धाराओं के तहत के धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया हैं।

ड्यूटी चिकित्सक मोहम्मद ओजैर अंसारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल युवक अभिमन्यु सिंह परिहार बरबसपुर का रहने वाला है। उसने इलाज के दौरान दवाई लिखने के लिए ओपीडी पर्ची मंगा, तो अभिमन्यु सिंह गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा सुनकर डॉक्टर हिमांशु पांडे और सिविल सर्जन डॉक्टर परस्ते भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ भी अभद्रता की।
इस घटना को लेकर काफे देर तक अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ के बीच गाली-गलौज होती रही। घटना ने हंगामे की शक्ल ले ली। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिमन्यु सिंह पर मध्य प्रदेश चिकित्सा चिकित्सा से संबंधित व्यक्तियों की सुरक्षा अधिनियम के साथ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कर जांच में लिया।
काम बंद करने की चेतावनी
जिला चिकित्सालय के ड्यूटी डॉक्टर के साथ हुई अभद्रता को लेकर सभी चिकित्सकों में नारजी हैं और घटना से सभी चिकित्सक आहत हैं। चिकित्सकों ने अभिमन्यु सिंह परिहार पर कार्रवाई को लेकर शनिवार को सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा कर मांग की हैं कि आरोपित द्वारा की गई अभद्रता और जान से मारने की धमकी, जहां सूचना पर सिविल सर्जन स्वयं घटना स्थल पर मौजूद थे। गार्ड और अन्य लोगों सहायता से आरोपी को अलग किया। आरोपित को 24 घंटे में जेल नहीं भेजा तो सभी चिकित्सा एवं जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ काम बंद करने लिए बाध्य होंगे।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications