अमरोहा में सब इंस्पेक्टर की विदाई पार्टी में होश खोकर नाचे पुलिसकर्मी, वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश पुलिस के अलग-अलग कारनामे सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं और तमाम तरह की खबरें भी सामने आती हैं। इनमे से कुछ पुलिस की पोल खोलती नजर आती है तो कुछ पुलिस का मानवीय चेहरा भी दिखती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे कई पुलिसकर्मी एक सब इंस्पेक्टर की विदाई समारोह में फ़िल्मी गानों की धुन पर अपनी सुध-बुध खो कर डांस करते नजर आ रहे हैं। थाने में मौजूद लगभग सभी पुलिसकर्मी जमकर डांस कर रहे हैं और थाने का काम पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है।

डीजे पर जमकर नाचे पुलिसकर्मी

डीजे पर जमकर नाचे पुलिसकर्मी

दरअसल पूरा मामला अमरोहा ज़िले के थाना आदमपुर में उप निरीक्षक ओमकार सिंह के विदाई समारोह का है। जहां एक दरोगा के रिटायर्ड होने पर थाने में पार्टी मनाई गई। इस दौरान थाने में सिपाही से लेकर दरोगा तक सबने जमकर डांस किया। जश्न के दौरान थाने में सारा काम ठप पड़ा रहा और अपनी शिकायत लेकर दरोगा से मिलने आए फरियादियों को थाने के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि थाने में तैनात पुलिसकर्मी डीजे पर गाना बजाकर इस कदर नाच रहे थे कि डांस के दौरान सभी पुलिसकर्मियों में यह भेद भी मिट गया कि कौन सिपाही है और कौन दरोगा। इस दौरान उन्होंने हो गई तेरी बल्ले बल्ले हो जाएगी बल्ले गाने पर डांस किया।
उनके साथ काम करने वालों ने सोचा दरोगा की ऐसी विदाई पार्टी दी जाए कि यहां से जाने के बाद भी दरोगा जी उन्हें याद करें। लोगों का कहना है कि दरोगा बहुत अच्छे हैं, सबकी बात सुनते हैं इसलिए जब उनका यहां से जाने का समय आया तो पूरा इलाका उनसे मिलने आया था। सभी लोगों ने दरोगा को फूल माला पहनाई और बैंड बाजे के साथ थाने के बाहर तक विदाई दी।

अक्सर होते रहे हैं पुलिस के वीडियो वायरल

अक्सर होते रहे हैं पुलिस के वीडियो वायरल

यह कोई पहली बार नहीं है कि पुलिस का कोई वीडियो वायरल हुआ है जिसमे वर्दी की मर्यादा को तार-तार न किया गया हो। इससे पहले भी हमने देखा है की कभी दरोगा जी गरीब और कमजोर पीड़ित को गाली देते नजर आ रहें हैं तो कभी जनता से अपने पैर दबवाते। कभी रिश्वत लेते कैमरा में कैद हो गए तो कभी वर्दी में ही नशे में चूर उत्पात मचाते हुए। असल में पुलिसकर्मी भी हमारे बीच आम लोगों में से आते हैं और वर्दी की मर्यादा और महत्व को हर कोई समझ पाए ये तो मुमकिन भी नहीं है।

पुलिस का केवल विद्रूप चेहरा ही नहीं है

पुलिस का केवल विद्रूप चेहरा ही नहीं है

परन्तु ऐसा नहीं है कि पुलिस का केवल विद्रूप चेहरा ही है, सच्चाई यह भी है कि यदि पुलिस अधिकारी अपना संवेदनशील स्वरूप न दिखाते तो बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का इस समाज में रहना ही दूभर हो जाता। पुलिस कई बार कुछ ऐसे काम कर जाती है जिसे देखकर यही लगता है कि इंसानियत आज भी समाज में कहीं न कही साँसे ले रही है। आपने कई वायरल वीडियोस में देखा होगा कि पुलिसकर्मी चेकिंग के दौरान अपने पैसों से खरीदकर लोगों को हेलमेट बांटते हैं तो कभी किस प्रकार अपने हौसले और जज्बे से अपनी जान पर खेल कर दूसरों की जान बचा लेते हैं। इसलिए हमे दोनों ही पहलुओं को समझना होगा और जनता व पुलिस के बीच एक अच्छा रिश्ता कायम करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+