अमरोहा: 10वीं के छात्र की उसके ही साथी ने गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दसवीं के छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाले एक छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें, छात्र को उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद से वह लापता था। घरवालों ने काफी तलाशा, लेकिन नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, जिसके बाद छात्र का शव मिला। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

घर से बुलाकर ले गया था छात्र
मामला अमरोहा जनपद के थाना देहात इलाके के गांव बिकिनी के रहने वाला दसवीं कक्षा के छात्र वरुण अपने दोस्त भानु के साथ घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवारवालों ने काफी खोजा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद वरुण की तलाश में नाकाम परिवार वालों ने थाना अमरोहा देहात पुलिस को जानकारी दी। थाना अमरोहा देहात पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की तो थाना अमरोहा देहात पुलिस ने भानु नाम के उसके सहपाठी को हिरासत में लिया।
पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार
पता लगा कि भानु वरुण के साथ कक्षा 10 में अमरोहा नगर के साईं बाबा स्कूल में पढ़ता था। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से भानु वरुण से बदला लेना चाहता था। भानु ने वरुण को उसके घर से बुलाया और गांव के बाहर ले जाकर भानु ने वरुण की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया था। देहात थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बताया कि इस पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications