यूपी: शबनम नाम से डरते हैं इस गांव के लोग, जानें क्या है पूरा मामला

Amroha news, अमरोहा। पश्चिमी यूपी के अमरोहा में बावन खेड़ी गांव है। यहां लोग शबनम नाम से डरते हैं और गलती से भी अपने बच्चों नाम शबनम नहीं रखते हैं। दरअसल, इन लोगों को लगता है कि शबनम एक कलंक है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

people scared of name shabnam in this village of amroha

क्या है पूरा मामला

साल 2008 का अप्रैल महीना था। शबनम नाम की एक लड़की ने प्यार और दौलत के लिए प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया था। परिवार में सात लोग थे, जिसमें उसका दो साल का एक मासूम भतीजा भी था। उन्होंने कुल्हाड़ी से एक-एक कर सबका सिर कलम कर डाला था।

आज तक नहीं हो पाई दोनों को सजा

शबनम के चाचा सत्तार का क​​हना है कि शबनम और उसके प्रेमी सलीम को अभी तक सजा नहीं हो पाई है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें सजा सुना दी थी। राष्ट्रपति ने भी उनकी दया याचिका खारिज कर दी थ, लेकिन इसके बावजूद आज तक दोनों को सजा नहीं मिल पाई है।

कोई नहीं रखता अपने बच्चे का नाम शबनम

गांव में रहने वाले फुरकान अहमद का कहना है कि जो हुआ वो गलत हुआ। इस घटना से लोगों के दिल और दिमाग पर भी फर्क पड़ा है। इस वजह से आज तक किसी ने अपने बच्चे का नाम शबनम नहीं रखा।

अभी तक खौफ में हैं गांव के लोग

गांव के ही रहने वाले प्रधान मोहम्मद नवी बताते हैं कि गांव में अभी तक लोग डरते हैं कि कहीं शबनम जैसा कांड दोबरा न हो जाए, इसलिए आज तक किसी ने शबनम नाम नहीं रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+