मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा बना बड़ा बवाल, भीड़ ने कर दिया पुलिस चौकी पर हमला

Amroha news, अमरोहा। यूपी के अमरोहा में नगर पंचायत के सफाई कर्मियों व दुकानदार पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। पहले सफाई कर्मियों को नगर पंचायत परिसर में पीटा गया जिसके बाद में पुलिस चौकी में मारपीट की गई। दोनों पक्षों द्वारा चौकी में भी तोड़फोड़ की गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

people create chaos at police chowki in amroha

यह घटना जिले के कस्बा जोया की है। यहां नगर पंचायत कार्यालय के बराबर में मुहल्ला जामा मस्जिद निवासी शाहवेज की दुकान है। गुरुवार शाम को सफाई कर्मी धर्मपाल दुकान के बाहर सफाई कर रहा था। बताते हैं कि धर्मपाल ने दुकानदार से उसकी बाइक हटाने के लिए कहा था। इस पर दोनों तरफ से गाली गलौज होने लगी। उस समय तो आसपास के दुकानदारों ने मामला शांत करा दिया था लेकिन शुक्रवार दोपहर को सफाई कर्मी धर्मपाल अपने साथियों के लोग गुरुवार हुई घटना की शिकायत करने नगर पंचायत कार्यालय में आए थे।

आरोप है कि दुकानदार शाहवेज अपने साथ 10-12 युवकों को लेकर नपं कार्यालय में घुस गया तथा पांचों सफाई कर्मियों को बाहर खींच कर बेरहमी से पीटा गया। उनके सिर के बाल उखाड़ दिए। शोर सुनकर पंहुचे दुकानदारों ने मामला शांत कराया। घटना के बाद अन्य सफाई कर्मी व पीड़ितों के परिजन भी वहां आ गए। सभी लोग रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी पर पहुंच गए। उसी दौरान शाहवेज पक्ष भी चौकी पर आ गया। वहां फिर से उनके बीच मारपीट होने लगी। चौकी में ही जमकर मारपीट हुई।

पहले तो पुलिस कर्मियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते देख वह भी बाहर निकल आए। दोनों पक्षों में चौकी में तोड़फोड़ की। सूचना पाकर पहले डिडौली प्रभारी निरीक्षक दवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ आ गए तो बाद में अमरोहा नगर, देहात थाना व रजबपुर पुलिस के साथ एसपी डॉ विपिन ताडॉ, एसपी बृजेश सिंह व सीओ जितेंद्र सिंह भी आ गए। घायल सफाई कर्मियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शहजाद नाम के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+