डबल बेड के बॉक्स में मिली 2 बच्चों की लाशें, बाहर पड़ा था मां का शव

अमरोहा। यूपी के अमरोहा जिले में मां और उसके दो मासूम बच्ची की मौत की दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों के शव डबल बेड के बॉक्स में बंद थे। वहीं, बच्चों की मां का शव निर्वस्त्र उसी बेड पर पड़ा था। विवाहिता के होंठ पर चोट और गले पर कटे हुए निशान मिले हैं। गले में नाड़े का फंदा कसा था।

महिला की मानसिक हालत नहीं थी ठीक

महिला की मानसिक हालत नहीं थी ठीक

घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सेंतली की है। यहां रहने वाले आसिफ की शादी पांच साल पहले मुरादाबाद के करूला निवासी सायमा के साथ हुई थी। शादी के बाद आसिफ के दो बच्चे तीन साल का बेटी नजमुल हुदा और डेढ़ साल का बेटा हैदर अली हुए। पुलिस जांच में सामने आया है कि सायमा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका काफी समय से इलाज चल रहा था।

नग्न अवस्था में पड़ा मिला सायमा का शव

नग्न अवस्था में पड़ा मिला सायमा का शव

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे आसिफ किसी काम से गांव गया था। घर में सायमा और दोनों बच्चे थे। करीब एक घंटे बाद 11 बजे आकिब घर आया। कमरे में जाकर देखा तो सायमा का शव नग्न अवस्था में पड़ा था और दोनों बच्चे गायब थे। कमरे का सामान भी अस्त-व्यस्त हालत में था। आसिफ ने तुरंत मचा दिया, जिसपर घर अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।

डबलबेड के बॉक्स में बंद थी बच्चों की लाशें

डबलबेड के बॉक्स में बंद थी बच्चों की लाशें

बच्चों की तलाश की जा रही थी कि इसी बीच डबल बेड पर नजर पड़ी। डबलबेड को जब खोलकर देखा गया तो उसमें दोनों बच्चों के शव पड़े थे। घटना से घर में कोहराम मच गया। इलाके में जैसे ही खबर फैली लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की जानकारी पर एसपी डॉक्टर विपिन ताडा और एएसपी अजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतका के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

इसके बाद पुलिस ने सायमा के पति सहित करीब 10 लोगों से पूछताछ की। पति आसिफ की तहरीर पर सायमा के खिलाफ दोनों बच्चों को मारकर आत्महत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, मुरादाबाद से पंहुचे मृतका के भाई ने कहा, 'मेरी बहन इतनी बीमार भी नहीं थी कि वह बच्चों को मार दे। उसकी और बच्चों की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि सायमा के गले पर दुपट्टा कसा हुआ है और गले पर भी निशान हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+