बेटी पैदा होने की मिली 'सजा', ससुराल वालों ने की मारपीट, पति ने दे दिया तीन तलाक

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दूसरी बेटी को जन्म देने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद उसके पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं उसके पति ने उसे तीन बार तलाक देकर संबंध तोड़ दिए। मायके पहुंची पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। फिलहाल पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

husband gives triple talaq to wife after girl child born in amroha

मीडिया खबरों के मुताबिक, संभल जिले के असमौली थाना क्षेत्र के गांव हरथला निवासी नसीमा का निकाह तीन साल पहले अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी उमर खिताब पुत्र जाकिर के साथ हुआ था। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व नसीमा ने एक बेटी को जन्म दिया, जबकि इससे पूर्व भी उसके बेटी थी। आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद उसके ससुराली उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगे। गुस्साए पति ने उसे तीन तलाक बोल दिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया।

बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार मायके से दहेज में नकदी लाने का दबाव बना रहा था। मांग पूरी नहीं करने पर आए दिन मारपीट की जाती थी। वहीं, शारीरिक व मानसिक शोषण भी किया जा रहा था। डिडौली कोतवाल शरद मलिक ने बताया कि पीड़िता की मां कसीमा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सभी आरोपी फरार हैं, तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+