जानिए इस बकरे की कीमत क्यों लगाई जा रही है 11 लाख रुपए?, दिल्ली तक के खरीदार पहुंच रहे गांव

अमरोहा, 08 जुलाई: सफेद और काले रंग के एक बकरे ने यूपी के अमरोहा जिले में अपने मालिक की किस्मत बुलंद कर दी। दरअसल, बकरे के शरीर पर एक तरफ 'ॐ' तो दूसरी तरफ 'अल्लाह' लिखे होने की वजह से यह भी खास बना गया है। वहीं, इस बकरे की चर्चा जब सोशल मीडिया पर लोगों को हुई तो वो दिल्ली तक से बकरे को खरीदने के लिए अमरोहा जिले के ख्यालीपुर गांव पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

Recommended Video

    Uttar Pradesh: बकरे की कीमत 11 लाख, Delhi से पहुंच रहे खरीददार, जानें खासियत । वनइंडिया हिंदी
    शरीर पर एक तरफ 'ॐ' तो दूसरी तरफ 'अल्लाह' लिखा हुआ है

    शरीर पर एक तरफ 'ॐ' तो दूसरी तरफ 'अल्लाह' लिखा हुआ है

    एक तरफ 'ॐ' तो दूसरी तरफ 'अल्लाह' लिखे होने की वजह यह बकरा इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि यह बकरा ताराचंद का है और ताराचंद अमरोहा जिले के औद्योगिक नगरी गजरौला के ख्यालीपुर गांव में रहता है। बकरे पर 'ॐ' तो दूसरी तरफ 'अल्लाह' लिखे होने की वजह से लोगों इसे खरीदने के लिए उत्सुक दिखी दे रहे है। बता दें कि इस बकरे की कीमत एक लाख रुपए लगाई गई है। हालांकि बकरा स्वामी द्वारा इसे करीब 11 लाख रुपए में बेचा जाएगा।

    दूर-दूर से पहुंच रहे है लोग

    दूर-दूर से पहुंच रहे है लोग

    आपको बता दें कि इस बकरे पर कुदरती तौर से एक तरफ 'ॐ' तो दूसरी तरफ 'अल्लाह' लिखा नजर आ रहा है। इसकी जानकारी होने पर आसपास के गांव के ही नहीं बल्कि दिल्ली तक के खरीदार ग्रामीण के घर पहुंच गए हैं। अब देखना यह है कि कुदरती लिखावट के इस बकरे को कौन खरीदेगा और कितनी कीमत में खरीदेगा। यह देखने का विषय है। हालांकि, बकरे मालिक ताराचंद ने अधिक कीमत के लिए सोशल मीडिया पर अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया है, ताकि उसके यहां पहुंचने में किसी को कोई दिक्‍कत न हो।

    11 लाख रुपए लगाई मालिक ने कीमत

    11 लाख रुपए लगाई मालिक ने कीमत

    वैसे ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार नजदीक है, इसलिए इन दिनों बकरों की खरीद-फरोख्त जोरों पर है। इससे साफ है कि इस बकरे की कीमत अभी और बढ़नी तय है। तो वहीं, ताराचंद की मानें तो बकरे पर एक तरफ ओम और दूसरी तरफ मोहम्‍मद लिखे होने की वजह से उसके मालिक को उम्‍मीद है कि उसे अब वह 11 लाख रुपये से कम कीमत पर तो कतई नहीं बेचेगा।

    यूपी के फिरोजाबाद में एक बकरे के लगे 5 लाख रुपये

    यूपी के फिरोजाबाद में एक बकरे के लगे 5 लाख रुपये

    इससे पहले यूपी के फिरोजाबाद के थाना फरिहा के गांव रखाबली के सुरेंद्र सिंह के एक बकरे के ऊपर शरीर पर अल्लाह लिखा होने की जानकारी लोगों को हुई तो वो न सिर्फ बकरे को देखने के लिए दूर-दूर से आने लगे बल्कि बकरे की कीमत धीरे-धीरे बढ़कर 5 लाख रुपये तक जा पहुंची है। यही नहीं, सुरेंद्र सिंह का परिवार अब बकरे की कीमत से अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद कर रहा है। अब वह अपने बकरे को 10 लाख की कीमत पर बेचने की बात कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+