Amroha News: आधी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, लड़की के परिजनों ने पकड़ा और सिर में मार दी गोली
Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में आधी रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लड़की के घर वालों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद प्रेमिका के परियों द्वारा प्रेमी की हत्या कर दी गई।
हत्या की सूचना मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ ही रात में ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
मामले में मृत प्रेमी के पिता द्वारा प्रेमिका और उसके परिवार वालों के खिलाफ तोहार दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह पूरी घटना अमरोहा जनपद के शैद नगली थाना क्षेत्र के ढक्का मोड़ की है। बताया जा रहा है कि ढक्का निवासी जफरुद्दीन का 25 वर्षीय बेटा उवैश अपनी ही गांव की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था।
उसैश के पिता जफरुद्दीन द्वारा बताया गया कि बुधवार की रात्रि में पड़ोस की रहने वाली युवती ने उसे फोन करके मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान लड़की का भाई वहां पहुंचा और उसने उवैश को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोगों ने उसकी पिटाई की।
पिटाई के बाद लड़की के परिवार वालों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के पिता ने यह भी बताया कि रात में गोली की आवाज सुनकर जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका बेटा जमीन पर गिरा हुआ था और खून से लथपथ था।
उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में ले ली। बताया जा रहा है कि दोनों काफी समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। इसीलिए लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। फिलहाल पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications