पंजाब: शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अमृतसर में हत्या, धरना दे रहे थे, कार में आए हमलावर ने गोली मारी

punjab amritsar news: पंजाब में शिवसेना नेता सुधीर सूरी को अमृतसर में गोली मार दी गई। सरेआम उनपर हमला हुआ। घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने वारदात के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, गोली मारकर भाग रहे हमलावर की कार पर लोगों ने ईंट-पत्थर मारे। उस हमलावर ने शिवसेना के नेता को गोली मार दी थी। उस वक्त एक पुलिस अधिकारी शिवसेना नेता सुधीर से बात करने आए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम घटनास्थल पर ही हैं। वारदात के संदर्भ में मीडिया को जानकारी वरिष्ठ अधिकारी देंगे।'

A Shiv Sena leader shot in Punjab, Amritsar Police starts probe

एक पुलिस आॅफिसर ने अभी बताया कि, शिवसेना नेता सुधीर सूरी को अमृतसर के गोपाल मंदिर के बाहर निशाना बनाया गया। उन्हें गोली मारी गई। घटना के बाद सुधीर को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। अमृतसर के पुलिस आॅफिसर ने कहा कि, आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है और उसके हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।

A Shiv Sena leader shot in Punjab, Amritsar Police starts probe

'पुलिस अधिकारी से बात कर रहे थे सुधीर, तभी निशाना बनाए गए'
शिवसेना नेता सुधीर सूरी अमृतसर में गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में धरना दे रहे थे। एक पुलिस अधिकारी उनसे बात करने आए थे। उसी दौरान भीड़ में से निकले हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। एक पुलिस अधिकारी ने अभी मीडिया को बताया कि, हमलावर को दबोच लिया गया है, वह अमृतसर का ही रहने वाला है। बहरहाल, वह पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह पता करेगी कि उसने क्यों सुधीर सूरी को निशाना बनाया। बता दें कि सुधीर सूरी शिवसेना हिंदुस्तान के प्रधान रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+